जेएसएलपीएस के कर्मियों ने प्रखड विकास पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
कोडरमा, सितम्बर 1 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जेएसएलपीएस के कर्मियों ने प्रखड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन देकर मानदेय में वृद्धि की मांग की है। ज्ञापन में कर्मियों ने कहा है कि वे लोग एक लंबे समय से जेएसएलपीएस में कार्यरत है। निर्धारित दायित्वों के साथ साथ आवश्यकता के अनुसार क्षेत्रिय भ्रमण, बैठक प्रशिक्षण, सामुदायिक संस्थाओं के साथ अन्य अधिकृत कार्य भी कर रहे हैं. मगर हमलोगों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलती है। मानदेय न्यूनतम प्रतिदिन 800 रूपये निर्धारित किए जाने पर पुर्न विचार किया जाय। अकुशल कैडर का मानदेय न्यूनतम 400 किया जाय। क्षेत्र की दूरी एवं कार्य की आवश्यकता के अनुसार उचित यात्रा भत्ता दिया जाय। यदि हमारी मांगे नहीं मानी गयी तो अनिश्चितकालीन हडताल को बाध्य होंगे. ज्ञापन की प्रतिलिपि डीपीएम कोडरमा को भी दी गयी है। ज्ञापन में रेखा देवी, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.