जेएसएलपीएस कर्मी के साथ घटित घटना को लेकर पुलिस ने की पूछताछ
दुमका, मई 24 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के बीचकोड़ा गांव के मुहाने पर जेएसएलपीएस कर्मी के साथ घटी घटना का शनिवार को ए.एस.आई. प्राण ने जायजा लिया। पुलिस ने पीड़िता जेएसएलपीएस कर्मी और अन्य ग्रामीण महिलाओं से घटित घटना के बारे में जानकारी ली। विदित हो कि पीड़िता के फर्द बयान पर मसलिया थाना क्षेत्र के दो और सारठ थाना क्षेत्र के एक युवक पर छेड़खानी और स्कूटी छीनने का प्रयास करने आदि का मामला दर्ज किया था। घटना में संलिप्त एक आरोपी युवक सहित बाइक को घटना स्थल से पुलिस ने बरामद किया था। हालांकि मसलिया पुलिस ने घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- युवती से छेड़छाड़, विरोध पर जान से मारने की धमकी यह भी पढ़ें- हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से सरेराह एक लाख रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.