घाटशिला, मार्च 18 -- पोटका। विधायक संजीव सरदार ने झारखंड विधानसभा में ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े कर्मियों के हितों का मुद्दा मजबूती से उठाया। उन्होंने राज्य में कार्यरत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के कर्मियों के लिए नई मानव संसाधन नियमावली लागू करने की आवश्यकता पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।विधायक के सवाल का जवाब देते हुए सरकार ने स्वीकार किया कि राज्य में ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्य जेएसएलपीएस के माध्यम से संचालित हो रहे हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के "संशोधित मॉडल मानव संसाधन नियमावली 2024" को लागू करने की प्रक्रिया जारी है और इस दिशा में शासी निकाय से आवश्यक सहमति मिल चुकी है। नियमावली लागू होने से कर्मियों को क्या होगा लाभयदि यह नियमावली लागू होती है तो ग्रामीण आजीविका क...