जेएसएलपीएस कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
गढ़वा, अगस्त 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य आजीविका चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ एवं झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर समान कार्य के अनुरूप उचित मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) गढ़वा में कार्यरत कर्मियों ने गुरुवार को काला बिल्ला लगाकर काम किया। कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों के समाधान को लेकर विरोध जताते हुए सरकार से शीघ्र पहल करने की मांग की। संघ ने 13 से 17 अगस्त तक काला बिल्ला लगाकर विरोध जारी रखने और 18 अगस्त को जेएसएलपीएस के राज्य कार्यालय के समक्ष सामूहिक धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को भेजे पत्र में कर्मियों की सेवा संबंधी समस्याओं का समाधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.