चक्रधरपुर, अप्रैल 7 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पिछले 11 महीनों से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों को मानदेय नहीं मिलने के कारण विरोध जताया। सोमवार को जेएसएलपीएस कार्यालय चक्रधरपुर अंतर्गत कार्यरत महिला कर्मियों ने गोपीनाथपुर के मुखिया सेलाई मुंडा के नेतृत्व में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी निर्मल लकड़ा को ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक उनका बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक वे कार्य नहीं करेंगी। इसके साथ ही पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी को भी मांगपत्र सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की गई। महिला कर्मियों का कहना है कि मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके परिवारों पर गंभीर आर्थिक संकट आ गया है। बच्चों की पढ़ाई, खान-पान और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। वहीं फील्ड कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.