रांची, अप्रैल 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और इंडियन बैंक के बीच बुधवार को एमओयू हुआ। क्लस्टर लेवल फेडरेशन के लिए अत्याधुनिक पेमेंट गेटवे एप्लीकेशन के विकास के लिए एक गैर-वित्तीय समझौता पर हस्ताक्षर किया गया। यह पहल ग्रामीण वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को डिजिटल, सुरक्षित और अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल देश में अपनी तरह की पहली पहल है और झारखंड पूरे देश में सीएलएफ स्तर पर इस प्रकार का पेमेंट गेटवे लागू करने वाला एकमात्र राज्य बन गया है। एमओयू पर जेएसएलपीएस के मुख्य परिचालन पदाधिकारी बिष्णु चरण परिदा और इंडियन बैंक के क्षेत्र महाप्रबंधक महेंद्र बाजपेयी ने हस्ताक्षर किए।इस साझेदारी से इंडियन बैंक की ओर से विकसित पेमेंट गेटवे एप्लीकेशन के माध्यम से विक्रेताओं औ...