जेएसएफसी खाद्यान्न गोदाम का बीडीओ ने किया निरीक्षण
आदित्यपुर, मई 15 -- चांडिल। कुकड़ू प्रखंड में नव निर्मित झारखंड स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसएफसी) खाद्यान्न गोदाम का बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीडीओ ने गोदाम शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब कुकड़ू प्रखंड के पीडीएस डीलरों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों को एमडीएम का चावल-गेहूं समेत अन्य सामग्री यहीं से उपलब्ध होगा। इससे लोगों को ईचागढ़ या नीमडीह गोदाम नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मई का राशन गोदाम में पहुंच चुका है। प्रखंड के 39 डीलरों में से 29 डीलरों को राशन का वितरण भी किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- चंडी में पीडीएस गोदाम 15 दिनों से बंद निरीक्षण के दौरान बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने गोदाम में सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड, कंप्यूटर सेट,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.