जेएसआर यंग स्पोर्टिंग ने टाटा सेरसा को 49 रन से हराया
जमशेदपुर, मई 31 -- जमशेदपुर। कीनन स्टेडियम में खेले गए जेएससीए 'बी' डिवीजन टी20 लीग मैच में जेएसआर यंग स्पोर्टिंग ने टाटा सेरसा को 49 रन से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्पोर्टिंग ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन बनाए। नीतेश भारती ने 48 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। टाटा सेरसा के अमित कुमार सिंह ने 20 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में टाटा सेरसा की टीम 17 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। विकी कर्मकार ने 30 रन बनाए। यंग स्पोर्टिंग के आश्विनी कुमार ने 3 व नीतेश भारती ने 2 विकेट लिए। नीतेश भारती मैन ऑफ द मैच रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.