रामगढ़, फरवरी 19 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो शुक्रवार को रामगढ़ का एकदिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान जेएलकेएम समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार अनिता कुमारी मुंडा के पक्ष में जनसंपर्क अभियान के माध्यम से वोट की अपील की जाएगी। यह जानकारी जेएलकेएम केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश महतो ने दिया। उन्होंने जेएलकेएम पार्टी के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। कहा कि अनिता कुमारी मुंडा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए एक योग्य एवं शिक्षित प्रत्याशी हैं। इसलिए जेएलकेएम ने समर्थन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.