जेएलकेएम विष्णुगढ़ के सभी पंचायतों में लगाएगी जनता दरबार
हजारीबाग, अप्रैल 12 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। जेएलकेएम प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज परिसर में हुई। इसमें संगठन के विस्तार, अंचल-प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार समेत आम जनमानस की समस्याओं के समाधान को लेकर पंचायत स्तर पर जनता दरबार लगाने पर विमर्श किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो तथा संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष नंदलाल महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी बिहारी महतो शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने पार्टी के विस्तार तथा पंचायतस्तरीय जन समस्याओं के समाधान पर अपनी बातें रखी। पूर्व जिप सदस्य जयप्रकाश पटेल ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो झारखंड के ज्वलंत जन मुद्दों को सदन में उठाने का काम किया है। अब उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। विष्णुगढ़ प्रखंड-अंचल में भ्रष्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.