जेएलकेएम ने 17 सूत्री मांगों के समर्थन में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा
गिरडीह, जून 30 -- डुमरी, प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जिलाध्यक्ष अमित कुमार महतो ने सोमवार को 17 सूत्री मांगों के समर्थन में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में डुमरी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत और विकास योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि डुमरी अनुमंडल में एसडीएम, बीडीओ सहित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद लंबे समय से रिक्त हैं, जिससे आम लोगों के कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। संगठन ने रिक्त पदों पर अविलंब पदस्थापना, पंजी-2 एवं गैरमजरुआ भूमि के अभिलेखों का ऑनलाइन अद्यतन, पंचायत स्तर पर विशेष राजस्व शिविर, दाखिल-खारिज मामलों का समयबद्ध निष्पादन, लंबित राजस्व मामलों की सूची सार्वजनिक करने तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.