पलामू, जून 9 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पलामू प्रमंडल के लिए पांच केंद्रीय प्रभारियों की नियुक्ति की है। जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक जयराम कुमार महतो ने महेंद्र मंडल, मनोज यादव, सूरज साहू, माही पटेल और प्रेम नायक को केंद्रीय प्रभारी बनाया गया है। इन प्रभारियों का पलामू प्रमंडल में संगठनात्मक दौरा 11 जून से शुरू होगा।

जिला समितियों का पुनर्गठन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 जून को लातेहार जिला कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके बाद 12 जून को पलामू जिला कमेटी तथा 13 जून को गढ़वा जिला कमेटी का पुनर्गठन होगा। 14 जून को आयोजित प्रमंडलीय बैठक में सभी जिला कमेटियों को अंतिम रूप दिया जाएगा और संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा होगी।

का...