रामगढ़, अगस्त 4 -- रामगढ़, प्रतिनिधि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के रामगढ़ जिला इकाई के बैनर तले मंगलवार को जिला मुख्यालय, रामगढ़ के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया। इस दौरान जेपीएससी एवं जेएसएससी की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं एवं धांधली का विरोध जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवानंद महतो और संचालन जिला महासचिव गिरीशंकर महतो ने किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि कुमार महतो ने कहा कि यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों मेहनती युवाओं के भविष्य, उनके सपनों और उनके परिवारों की उम्मीदों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रत्येक छात्र का अधिकार है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: ज...