जेएलकेएम नेता अर्जून रजवार ने दुर्गा चरण को किया सम्मानित
बोकारो, मई 26 -- चंदनकियारी। चंदनकियारी प्रखंड के सिमुलिया निवासी अरुण महथा के पुत्र दुर्गाचरण महथा का अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो के लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर में चयनित होने पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता अर्जुन रजवार ने मंगलवार को उनका घर पहुंचकर,उन्हे गुलदस्ता देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव अर्जुन रजवार ने कहा कि गुदड़ी के लाल दुर्गाचरण के इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। कहा सुदूरवर्ती गांव में रहकर सीमित संसाधन व ग्रामीण परिवेश में ऐसे उपलब्धि को हासिल करना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी साबित होगा। मौके पर उनके पिता अरूण कुमार माहथा, माता मीरा देवी, युधिष्ठिर चौधरी, रमेश माहथा, उत्तम शर्मा, नंदलाल शर्मा, धनंजय माहथा, दीपक चौधरी, सुभाष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.