जेएलकेएम नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस
बोकारो, मई 10 -- झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की पूर्व गोमिया प्रत्याशी पूजा महतो के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शनिवार को कसमार प्रखंड के टांगटोना गांव पहुंचकर शिक्षक फूलचंद महतो एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। नेताओं ने फूलचंद महतो के आठ वर्षीय पुत्र की तालाब में डूबने से हुई असामयिक मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा परिजनों को सांत्वना दी। पूजा महतो ने कहा कि इस दुखद घटना से पूरा क्षेत्र मर्माहत है। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में जएलकेएम परिवार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। इसके बाद पार्टी नेताओं ने इंटर आर्ट्स की स्टेट टॉपर छोटी कुमारी के आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार महतो, प्रखंड सचिव सौरव जायसवाल, जितेंद्र कुमार महतो, मनोज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.