पाकुड़, सितम्बर 19 -- पाकुड़। झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने पाकुड़ जिला कमिटी का विस्तार करते हुए पूर्व प्रत्याशी मार्क बास्की को जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। वहीं सचिव पद पर मो. जहांगीर अंसारी, कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश सोरेन, संगठन सचिव इलियास किस्कू, उपाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी, शिव कुमार मुर्मू, सामुएल मालतो, नंदकिशोर पंडित व राजू राय को नियुक्त किया गया है। वहीं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मो. तूफान अंसारी को दी गयी है। जिला अध्यक्ष मार्क बास्की ने कहा कि जिले में बहुत जल्द संगठन विस्तार किया जाएगा एवं सभी को साथ लेकर पार्टी को मजबूती प्रदान किया जाएगा। इधर कार्यकर्ता मो. सलीम, अशराफुल शेख, नाजीर हुसैन, गोल्डेन हांसदा, किशोर पंडित समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सभी पदाधिकारी को बधाई दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.