घाटशिला, जून 22 -- झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन की कमान युवा नेता तपन महतो को सौंपते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद तपन महतो ने अपने प्रथम सार्वजनिक कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न शहीद स्थलों पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने कार्यकाल की शुरुआत की। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में तपन महतो के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उलियान स्थित शहीद निर्मल समाधि स्थल, साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा चौक, पारडीह स्थित शहीद निर्मल चौक तथा बाघुड़िया स्थित शहीद सुनील महतो स्मारक स्थल पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तपन महतो ने कहा कि उन्हें पार्टी नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। ...