जेएलकेएम के खूंटी जिलाध्यक्ष बने कुमार ब्रजकिशोर
रांची, जून 20 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के खूंटी जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कुमार ब्रजकिशोर को सौंपी गई है। उनका चयन शनिवार को खूंटी क्लब में आयोजित दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल संगठन के पुनर्विस्तार कार्यक्रम के दौरान किया गया। पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों और जिले के छह प्रखंडों से पहुंचे कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। संगठन के पुनर्गठन के तहत विभिन्न पदों पर भी मनोनयन किया गया। जिला कार्यकारिणी में 17 सदस्यों के अलावा पांच महासचिव, पांच वरीय उपाध्यक्ष, नौ उपाध्यक्ष, नौ सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक प्रवक्ता, तीन मीडिया प्रभारी तथा युवा अध्यक्ष सहित करीब 55 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि नए संगठनात्मक ढांचे से जिले में पार्टी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.