रामगढ़, अप्रैल 13 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक सोमवार को गिद्दी सी में हुई। बैठक डाड़ी प्रखंड क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करते हुए पार्टी की रणनीति तैयार पर चर्चा की गई। प्रखंड के प्रत्येक गांव और टोले तक संगठन मजबूत करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। जिसमें बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन और नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो की। जबकि बैठक में शक्ति गोप, चुरामन महतो, कृष्णा कुमार, किशोर राम, जलेश्वर महतो, ब्रह्मदेव महतो, भीम कुमार यादव, दिपेंद्र कुमार, सूरज यादव, मनोज महतो, ओमप्रकाश महतो, सीताराम महतो, गोविंद महतो आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...