गिरडीह, मार्च 31 -- बगोदर, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या की घटना के खिलाफ जेएलकेएम के द्वारा मंगलवार को बगोदर बाजार में प्रतिवाद मार्च निकाला जाएगा एवं नुक्कड़ सभा की जाएगी। इसे लेकर एसडीएम को पत्र सौंपा गया है। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार महतो के नेतृत्व में कुंजलाल साव, विश्वनाथ साहु, मुमताज अंसारी आदि ने आवेदन सौंपा है। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि विष्णुगढ़ की घटना बेहद ही शर्मनाक है। घटना के 6 दिन बाद भी पुलिस प्रशासन के द्वारा मामले का उद्भेदन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा है कि घटना के विरोध में एवं मामले का उद्भेदन और हत्यारों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग को लेकर बगोदर में प्रतिवाद मार्च निकालकर नुक्कड़ सभा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...