जमशेदपुर, मई 19 -- राज्य के चर्चित ट्रेज़री घोटाला मामले में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने दावा किया कि उनकी पहल और लगातार उठाई गई मांग के बाद ही मामले ने तूल पकड़ा और इसकी जांच कराई गई। जेएलकेएम के कोल्हान प्रमंडल संगठन सचिव उज्ज्वल कुमार महतो ने बताया कि सबसे पहले सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद 27 अप्रैल को पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव बिनोद स्वांसी और उज्ज्वल कुमार महतो ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में ट्रेज़री में कथित अनियमितताओं, वित्तीय गड़बड़ियों और कर्मचारियों के साथ हुए आर्थिक अन्याय की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वित्त मंत्री ने भी संज्ञान लिया। इसके बाद पूरे प्रकरण की जांच ईडी को सौंप दी गई। ज...