धनबाद, जनवरी 31 -- धनबाद, गंगेश गुंजन नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरे झारखंड के 48 नगर निकायों में चल रही है। गैरदलीय हो रहे इस चुनाव में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। मेयर और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 50 चुनाव चिह्न पूरे राज्य के लिए घोषित किए हैं। इन चुनाव चिह्न में एक चिह्न राज्य की रजिस्टर्ड राजनीतिक पार्टी जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) का चुनाह चिह्न कैंची छाप भी शामिल है। निबंधित राजनीतिक दल का चुनाव चिह्न रखने पर विवाद शुरू हो गया है। जेएलकेएम ने इसपर आपत्ति जताई है। गैर दलीय चुनाव में किसी भी रजिस्टर्ड राजनीतिक दल का चुनाव चिह्न रखने का नियम नहीं होता है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 2022 हुए पंचायत चुनाव के समय तय किए लगभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.