घाटशिला, अप्रैल 9 -- जादूगोड़ा। पोटका प्रखंड में विगत दिनों 11 करोड़ की लागत से बनी सीएचसी भवन में अनियमितता का मामला सामने आया है। जेएलकेएम ने इसे लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया है। जानकारी देते प्रखंड अध्यक्ष बुद्धिनाथ मुर्मू ने कहा कि धरना प्रदर्शन को लेकर पोटका बीडीओ को ज्ञापन दिया गया है। इस धरना प्रदर्शन में जिला से पार्टी के कई बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। कहा, भवन का अभी तक विधिवत उद्घाटन नहीं हुआ है। अभी से ही भवन की दीवार दरकने लगा है। कहीं से दीवार टूट कर गिरने लगा है। ऐसे में आने वाले समय में लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.