आदित्यपुर, अप्रैल 12 -- गम्हरिया। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के आंदोलन से करीब सात माह बाद गर्ग इंजीनियरिंग लिमिटेड के यूनिट-टू के घायल कामगार को न्याय मिल पाया। बताया गया कि पिछले 8 सितंबर, 25 को कार्य के दौरान मजदूर विष्णुदेव कुमार का अंगुली कट गया था। इस घटना के बाद कंपनी प्रबंधन की ओर से इलाज कराया गया। किंतु नौकरी एवं मुआवजा नहीं मिलने पर घायल मजदूर ने जेएलकेएम से गुहार लगाई। इसके बाद न्याय और मुआवजा को लेकर जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन मंत्री सह बीकेएमएस के कोल्हान क्षेत्रीय प्रभारी संजय गोराई के नेतृत्व में लगातार आंदोलन किया गया। शनिवार को संयुक्त पहल पर कंपनी प्रबंधन और मजदूर के बीच लिखित समझौता वार्ता हुआ। इसमें शारीरिक स्थिति के अनुसार 6 महीने के प्रशिक्षण के बाद स्थाई नौकरी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.