जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
रांची, मार्च 11 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) खूंटी जिला समिति एवं खूंटी सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर ने खूंटी क्लब और सदर अस्पताल का आभार जताया। मौके पर केंद्रीय संयुक्त संगठन महासचिव मनीष कुमार साहू, विक्रम महतो, पवन कुमार, विवेक महतो, तुलसी उरांव, सुरेश टोपनो, सोनू महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.