नई दिल्ली, मार्च 14 -- -मैराथन के चलते बीपी मार्ग, सीजीओ कॉम्प्लेक्स रोड, सेकंड और फोर्थ एवेन्यू रोड पर सुबह के समय मिल सकता है जाम नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में रविवार को 'रन फॉर गुड मैराथन' का आयोजन होगा। इसके मद्देनजर सुबह 5 बजे से 9:30 बजे तक जेएलएन स्टेडियम रेड लाइट से बीपी मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि वाहन चालकों को मैराथन के दौरान बीपी मार्ग, सीजीओ कॉम्प्लेक्स रोड, सेकंड और फोर्थ एवेन्यू रोड पर जाम मिल सकता है। ऐसे में इन मार्गों से जाने से बचें। साथ ही सलाह दी है कि रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या अस्पताल जाने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।यहां रहेगा डायवर्जनदिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि मेहर चंद मार्केट सिग्नल पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.