जेएलएन कॉलेज मे कुड़माली स्नातक कक्षा आज से
चक्रधरपुर, अगस्त 3 -- चक्रधरपुर। जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकित छात्र -छात्राओं की कक्षा 3 अगस्त से शुरू होगी। कुड़माली विभाग की ओर से एक सादा समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें नव नामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य डा. श्रीनिवास कुमार,मुख्य वक्ता के रूप में डॉ अरुण कुमार,अतिथि के रूप में डा. तपन कुमार एवं प्रो मनसा महतो उपस्थित होंगे। बताया जाता है कि कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजो में स्नातक में नामांकन के लिए अंतिम तिथि 1 अगस्त तक निर्धारित की गई थी एवं 3 अगस्त से स्नातक कक्षा आरंभ की बात कही गई है। कोल्हन विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार, 3 अगस्त से जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में भी स्नातक का कक्षा का आरंभ होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.