चक्रधरपुर, मार्च 6 -- चक्रधरपुर।कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता बालक-बालिका वर्ग 2025-26 का आयोजन 10 मार्च को होगा।इस बार भी प्रतियोगिता की मेजबानी जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, चक्रधरपुर को दी गई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ श्रीनिवास कुमार एवं खेल प्रभारी डॉ अरुण कुमार ने यह जानकारी दी। दोनों ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सेदारी के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च है। जबकि खेल का शुभारंभ 10 मार्च की सुबह 8 बजे से होगा।प्रतियोगिता में हिस्सेदारी के लिए प्रवेश शुल्क 800 रूपये निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने के लिए जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में तैयारियां पूरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...