चक्रधरपुर, मार्च 10 -- चक्रधरपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को चक्रधरपुर के जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में हुआ। जिसकी मेजबानी जवाहर लाल नेहरु कॉलेज ने की। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व रजिस्ट्रार डॉक्टर पी सिओल, प्राचार्य डॉ श्रीनिवास कुमार,खेल प्रभारी डॉ अरुण कुमार शामिल हुए। प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिथियों ने दीप जलाकर व खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान डॉ पी सिओल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे खेल के साथ पढाई पर भी ध्यान दें। खेल में भी बेहतर भविष्य बना सकते हैं, लेकिन इसके लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। वहीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कोल्हान विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न कॉलेजों के खिलाडियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर डॉ नज...