मुजफ्फर नगर, अगस्त 15 -- खतौली। जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया गया। इस दौरान 1947 के विभाजन में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रमोहन शर्मा ने विद्यार्थियों को विभाजन की त्रासदी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और करोड़ों लोग विस्थापित हुए। यह दिवस हमें नफरत, हिंसा, भेदभाव और वैमनस्यता को समाप्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र शर्मा ने किया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: विभाजन विभीषिका दिवस हमें राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है : केंद्रीय राज्यमंत्री ...