भागलपुर, सितम्बर 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के हड्डी विभाग द्वारा एक जटिल सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी यानी गर्दन की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। अस्पताल में पहली बार इस प्रकार की सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी की गई। यह ऑपरेशन एसोसिएट प्रोफेसर एवं यूनिट प्रमुख डॉ. प्रशांत प्रियदर्शी के नेतृत्व में किया गया। ऑपरेशन में डॉ. विवेक, डॉ. नैन्सी, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. रामशेखर एवं डॉ. अभिषेक भी शामिल हुए।डॉ. प्रशांत के अनुसार, मजदूर अरुण कुमार मंडल छत से नीचे गिर गए थे। इस दुर्घटना में उनके कंधे और गर्दन में गंभीर चोट आई थी। चोट के कारण उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और वे स्वयं खड़े होने में भी सक्षम नहीं थे। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गुरुवार को जेएलएनएमसीएच ...