जेएलएनएमसीएच में टल रहे ऑपरेशन, मरीज परेशान
भागलपुर, जून 13 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। जेएलएनएमसीएच में सर्जरी विभाग हो या हड्डी रोग विभाग, आए दिन यहां कई मरीजों का ऑपरेशन टल रहा है। ऑपरेशन के लिए मरीजों की लंबी वेटिंग रह रही है। एक-एक मरीज को 15 से लेकर 25 दिनों तक अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती होने के बाद इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल के डॉक्टर कहते हैं कि मैनपावर और सपोर्ट स्टाफ की कमी की वजह से एक साथ ज्यादा ओटी टेबल को संचालित नहीं किया जा सकता है। शुक्रवार को ही स्थिति ऐसी बनी कि हड्डी रोग विभाग में ऑपरेशन के लिए 12 मरीजों को सूचीबद्ध किया गया, मरीजों को तैयार रहने को भी कहा गया लेकिन शाम तक महज आठ का ही ऑपरेशन हो सका。
समस्या का विवरण हड्डी रोग विभाग में भर्ती बांका जिला के एकसिंघा गांव निवासी मूला देवी ने बताया कि पैर की नस सूख गई थी। इलाज के लिए यहां आए लगभग 10 से 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.