जेएलएनएमसीएच में कोविड-19 का संदिग्ध मरीज भर्ती
भागलपुर, अगस्त 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के एमसीएच वार्ड में शनिवार को कोविड-19 बीमारी के संदिग्ध मरीज को भर्ती किया गया। मधेपुरा जिले के विशनपुर निवासी 35 वर्षीय युवक में कोरोना जैसे लक्षण पाए गए हैं। अस्पताल में उसका आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया है। जांच रिपोर्ट सोमवार को आने की संभावना है। मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि युवक पिछले 15 दिनों से बीमार है। उसे तेज बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत थी। पिछले पांच दिनों से उसे सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Rampur News: स्वाइन फ्लू को लेकर शासन गंभीर, जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी जांच अस्पताल में जांच के दौरान मरीज का ऑक्सीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.