भागलपुर, जून 13 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। जेएलएनएमसीएच में एमबीबीएस की सीटों में इजाफ होने वाला है। इसके लिए जल्द ही एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) की टीम निरीक्षण के लिए भागलपुर आने वाली है। निरीक्षण बिना किसी पूर्व सूचना के होगा। लिहाजा जेएलएनएमसीएच के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल ने सभी डॉक्टरों की छुट्टी तब तक के लिए रद्द कर दी है। इस बाबत उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे सहित सभी विभागाध्यक्षों को शुक्रवार को पत्र भेजा है जिसमें कहा गया है कि सिर्फ कोर्ट केस में डॉक्टरों को मुख्यालय से बाहर रहने की इजाजत होगी। वरना हर तरह की छुट्टी रद्द रहेगी और सभी डॉक्टरों को समय का अनुापालन करते हुए कॉलेज और अस्पताल में मौजूद रहना है। यह भी पढ़ें- एमबीबीएस में 170 सीट करने के लिए मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण दरअसल, जेएलएनएमसीएच में अंडर ग्रेजुएट य...