जेएम ने कांवड़ियों को प्रसाद बांटा
रुडकी, अगस्त 4 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। जेएम दीपक रामचंद्र शेट ने मंगलवार को कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण कर भंडारों और चिकित्सा शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सेवा शिविरों में कांवड़ यात्रियों का स्वागत कर उन्हें प्रसाद और पेयजल भी बांटा। उन्होंने सेवा में जुटे स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। इसके बाद चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण कर दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों, स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता और आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संसाधन उपलब्ध रहें और श्रद्धालुओं को त्वरित चिकित्सा सेवाएं दिलाएं। यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी से पहले डीएम ने देर रात कांवरिया पथ का किया निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.