रामगढ़, मार्च 8 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। जेएम कॉलेज भुरकुंडा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो के तत्वावधान में शनिवार को जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ विधायक रोशनलाल चौधरी, एनएसएस इकाई दो के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो मनोज कुमार सिंह, प्राचार्या डॉ शीला सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह बाबला तथा योगेश दांगी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता का विषय आपातकाल के 50 वर्ष-भारतीय लोकतंत्र के लिए शिक्षा था। इस अवसर पर विभिन्न कॉलेजों से आए कुल 29 प्रतिभागियों ने विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसमें संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग के डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन की छात्रा रूचि कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी रांची की छात्रा निधि प्रसाद व तृतीय स्थान जेएम कॉलेज भुर...