रामगढ़, मार्च 30 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भुरकुंडा नगर इकाई ने सोमवार को जेएम कॉलेज में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। प्राचार्य कक्ष के बाहर बैठे छात्र नेताओं का कहना था कि कॉलेज में विद्यार्थियों से अवैध शुल्क लिया जाता है। जनजातीय छात्र प्रमुख पिंटू मुंडा ने अभाविप यह हर्गिज बर्दाश्त नहीं करेगा। पूर्व जिला संयोजक शुभम गिरी ने कहा कि यदि समय सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बाध्य होकर परिषद चरणबद्ध आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा। आगे वार्ता में कॉलेज प्रबंधन ने 10 अप्रैल तक समस्याओं का स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया। धरना कार्यक्रम में सागर कुमार, नैना कुशवाहा, लक्की सोनी, विक्की महतो, अविनाश कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...