कानपुर, जनवरी 24 -- कानपुर। प्रेरणा संस्था के 'ग्रीन ब्लू जस्टिस 365 डेज' अभियान में शनिवार को उत्तर प्रदेश को हराभरा एवं प्रदूषण रहित करने के लिए जेएमडी स्कूल में बच्चों के बीच ट्रीगार्ड सहित पौधों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सीबीएसई कोऑर्डिनेटर सरदार बलविंदर सिंह ने जेएमडी वर्ल्ड स्कूल, मैनावती मार्ग, इस्कॉन मंदिर के पास पौधो का वितरण किया। उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चे पर्यावरण को बचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कानपुर सहोदया स्कूल व कानपुर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इस अभियान अपना सहयोग देती रहेगी। इस अवसर पर अभियान के संस्थापक गौरव बाजपेई ने बताया कि विद्यालय में 55 ट्री गार्ड और पौधों का वितरण किया गया। प्रधानाचार्या मलिका अरोड़ा ने बच्चों को पर्यावरण के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...