आदित्यपुर, अप्रैल 5 -- आदित्यपुर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित जेएमटी कंपनी के कामगारों ने शनिवार से प्रस्तावित आमरण-अनशन को फिलहाल स्थगित कर दिया। कामगार, उपायुक्त (डीसी) कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन और अनशन पर बैठने वाले थे। लेकिन कंपनी प्रबंधन के आश्वासन के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया। कामगारों के प्रतिनिधि निदेश कुमार, किशोर सिंह, हरपाल सिंह और निशिथ कुमार ने इस संबंध में उपायुक्त को पत्र लिखकर जानकारी दी। पत्र में कहा गया कि कंपनी प्रबंधन के साथ हुई मौखिक वार्ता में उनकी नौकरी से जुड़ी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। कामगारों ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय के भीतर उनकी मांगों का समाधान नहीं होता है तो वे पुनः आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। और इसकी सूचना प्रशासन को पहले से दे दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.