लोहरदगा, जुलाई 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। जेएमएस विद्यालय, हरमू लोहरदगा में गुरुवार को कक्षा एक से चार तक के विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट लर्निंग कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। सम्मेलन के दौरान बच्चों ने हिंदी, अंग्रेजी, ईवीएस और गणित विषयों पर मॉडल एवं चार्ट प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने लिखित और मौखिक दोनों चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा अपने विषयों से संबंधित जानकारी अभिभावकों के समक्ष साझा करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए。

कार्यक्रम का उद्देश्य डायरेक्टर सुषमा सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ विषयों की समझ को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीत...