मुंगेर, दिसम्बर 16 -- मुंगेर, नगर संवाददाता। जे.एम.एस. कॉलेज, मुंगेर में सोमवार को स्नातक सेमेस्टर-5 में प्रस्तावित इंटर्नशिप कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंटर्नशिप की प्रक्रिया, महत्व और भविष्य में इसके लाभों से अवगत कराना था। कार्यशाला में भागलपुर से आए हिंद युवा शक्ति एनजीओ के प्रतिनिधियों द्वारा विद्यार्थियों को इंटर्नशिप से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। एनजीओ के संयोजक प्रवीण प्रकाश तिवारी के साथ फैकल्टी ट्रेनर हैप्पी राजेश, चांदनी, पल्लवी एवं पूनम ने इंटर्नशिप के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि, इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है, जिससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि होती है। इस अवसर पर जेएमएस कॉलेज के प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.