मुंगेर, अप्रैल 22 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जेएमएस कॉलेज, मुंगेर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह शिविर बीते 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित किया गया था, जिसमें 50 स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर के समापन समारोह की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो सत्यदित्य सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष सह कार्यक्रम पदाधिकारी एनएसएस मो तबारक अंसारी ने किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. मुनीन्द्र कुमार सिंह मौके पर उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रो हरिश्चंद्र शाही, विजय कुमार एवं रंजीत कुमार सहित अन्य अतिथि भी समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.