रांची, जून 6 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा शिबू सोरेन की सीट पर बैद्यनाथ राम को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद शनिवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। इसमें राज्यसभा चुनाव के लिए 8 जून को होने वाले नामांकन को लेकर रणनीति और आवश्यक औपचारिकताओं पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- राज्यसभा की दोनों सीटें महागठबंधन जीतेगा : भूपेश बघेलबैठक में नामांकन प्रक्रिया जानकारी के अनुसार बैठक में नामांकन पत्र के विभिन्न सेटों पर पार्टी विधायकों से हस्ताक्षर कराए गए। राज्यसभा नामांकन पत्र के एक सेट के लिए न्यूनतम नौ विधायकों का समर्थन आवश्यक होता है। सूत्रों के अनुसार बैद्यनाथ राम कम से कम दो सेट में नामांकन दाखिल क...