पलामू, अगस्त 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। वरीय भाजपा नेता सह गढ़वा क्षेत्र के विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने शुक्रवार को विभिन्न जिलों में पुतला दहन कर रहे छात्रों के साथ हुई कथित मारपीट को लेकर झारखंड सरकार पर हमला बोला। पलामू परिसदन में शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निहत्थे छात्रों पर जेएमएम कार्यकर्ताओं ने बर्बरतापूर्वक हमला किया। आंदोलनकारी छात्रों हमला नक्सली गतिविधि जैसा दिखा है। घटना ने साबित कर दिया कि मुख्यमंत्री नक्सली हैं। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन हिंसा का कोई स्थान नहीं है। यह भी पढ़ें- तानाशाही पर उतर आयी है हेमंत सरकार: बाबूलाल विधायक ने कहा कि छात्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का प्रतीकात्मक ...