जेएमएम कार्यकर्ताओं ने दी शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि
गिरडीह, अगस्त 9 -- बगोदर, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलन के प्रणेता और झामुमो के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस शनिवार को बगोदर में श्रद्धा के साथ मनाया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बंधन महतो के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने निर्मल महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रखंड अध्यक्ष बंधन महतो ने कहा कि निर्मल महतो का जीवन आदिवासी-मूलवासियों के हक-अधिकार की लड़ाई के लिए समर्पित था। उन्होंने अलग राज्य आंदोलन को नई दिशा दी। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में प्रदीप जायसवाल, ढालचंद महतो, सुरेश रजक, त्रिभुवन महतो, रामचंद्र राणा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Adityapur News: शहादत दिवस पर निर्मल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.