जमशेदपुर, मई 7 -- जमशेदपुर। एआईएफएफ सब-जूनियर लीग के फाइनल राउंड में जमशेदपुर एफसी यू-14 ने अपने आखिरी ग्रुप-बी मैच में फुटबॉल 4 चेंज एकेडमी को 2-0 से हराकर पहली जीत दर्ज की। 'मेन ऑफ स्टील' के लिए अर्शल मुर्मू ने तीसरे मिनट में बढ़त दिलाई, जबकि कार्तिकेयन ने 42वें मिनट में दूसरा गोल किया। दूसरे हाफ में टीम ने अनुशासित खेल दिखाते हुए क्लीन शीट बनाए रखी। टीम की नॉकआउट में उम्मीदें अब अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर करेंगी। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर एफसी यू-16 को दूसरी हार, जूनियर लीग से बाहर यह भी पढ़ें- जेएफसी यू-14 की नजर फुटबॉल 4 चेंज के खिलाफ शानदार जीत पर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...