जमशेदपुर, जनवरी 8 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी अंडर-18 अपनी रिलायंस फाउंडेशन यूथ लीग आरओआइ-2 ग्रुप यात्रा को जीत के साथ समाप्त करने के इरादे से अपने अंतिम ग्रुप मैच में फुटबॉल 4 चेंज से भिड़ेगी। जिंक फुटबॉल एकेडमी पर जीत के बाद टीम पहले ही जोनल राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुकी है और चार मैचों में नौ अंकों के साथ शीर्ष पर है। हेड कोच कैजाद अंबापर्डीवाला ने स्पष्ट किया कि टीम कोई ढिलाई नहीं बरतेगी। यह मैच ज़ोनल राउंड से पहले संयोजन सुधारने और लय बनाए रखने का अहम अवसर होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.