जमशेदपुर, जून 22 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी ने टाटा फुटबॉल अकादमी में टाटा स्टील फाउंडेशन के करीब 60 कोचों के लिए ग्रासरूट्स कोचिंग कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से आए कोचों को दो बैचों में आधुनिक कोचिंग तकनीकों और खिलाड़ी विकास मॉडल का प्रशिक्षण दिया गया।कार्यशाला में प्रैक्टिकल व थ्योरी सत्र आयोजित किए गए, जिसमें जमशेदपुर एफसी की तकनीकी टीम ने पेशेवर कोचिंग पद्धतियों की जानकारी दी। टाटा स्टील फाउंडेशन के करीब 100 फुटबॉल केंद्रों पर 1000 से अधिक युवा खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं।जमशेदपुर एफसी के अरशद हुसैन ने कहा कि कोचों में अपार प्रतिभा है और उन्हें सशक्त बनाना खिलाड़ियों के विकास का सबसे प्रभावी तरीका है। यह कार्यशाला पूर्वी भारत में फुटबॉल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...