जमशेदपुर, फरवरी 13 -- फोटो ट्रैक पर है जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। लगभग एक वर्ष बाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की वापसी के साथ जेएफसी ने आगामी सत्र के लिए 28 सदस्यीय सशक्त टीम की घोषणा की है। शील्ड विजेता कोच ओवन कोयल की वापसी से टीम में नया उत्साह है। टीम 15 फरवरी को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मोहम्मडन एससी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। कोयल ने खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने सुपर कप के बाद शानदार रवैया और मेहनत दिखाई है, जिसे अब मैदान पर परिणाम में बदलने का लक्ष्य है। उन्होंने फर्नेस (होम ग्राउंड) को फिर से लीग की सबसे कठिन जगहों में स्थापित करने का संकल्प दोहराया। टीम में छह विदेशी खिलाड़ियों के साथ अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों और उभरते युवाओं का संतुलित संयोजन है। गोलकीपिंग विभाग में रवि कुमार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.