जमशेदपुर, मई 10 -- जमशेदपुर। फर्नेस में खेले गए हाई-स्टेक मुकाबले में जमशेदपुर एफसी को बेंगलुरु एफसी के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। मेन ऑफ स्टील ने अधिकतर समय खेल पर नियंत्रण रखा और बेहतर अवसर बनाए, लेकिन पहले हाफ के 38वें मिनट में रेयान विलियम्स के एकमात्र गोल ने मेहमान टीम को जीत दिला दी। मेसी बाउली, मदिह तलाल और सनन मोहम्मद ने कई खतरनाक हमले किए, लेकिन बेंगलुरु के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने शानदार बचाव किए। दूसरे हाफ में स्टीफन एजेड के आने के बाद भी जमशेदपुर गोल नहीं कर पाई। 89वें मिनट में मेसी बाउली का सुनहरा मौका भी गोल में नहीं बदल सका। इस हार के बावजूद टाइटल की दौड़ में टीम मजबूत बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.